Khairagarh by-election : खैरागढ़ में भाजपा ने कोमल जंघेल को बनाया प्रत्याशी, इस वजह से उतारा मैदान पर

Khairagarh by-election : खैरागढ़ में भाजपा ने कोमल जंघेल को बनाया प्रत्याशी, इस वजह से उतारा मैदान पर रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक कोमल जंघेल को उम्मीदवार बनाया है। कोमल इससे पहले दो बार विधायक रह चुके हैं। वे पिछली बार मामूली अंतर से हार मिली थी।  यह भी पढ़े- खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशी का किया ऐलान, जानें उसके बारे में गौरतलब है कि प्रत्याशी चयन के लिए पिछले सप्ताह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमे 10 दावेदारों पर मंथन किया गया था। इन नामों पर सामाजिक समीकरण और जीत की संभावना पर चर्चा की गई। आखिरी में तीन नामों का पैनल बनाया गया था। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, डोमेश्वरी जंघेल और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का नाम शामिल था। तीनों नामों को केंद्रीय समिति के पास दिल्ली भेजा गया। कांग्रेस उम्मीदवार का ऐलान होने के बाद भाजपा ने एक बार फिर कोमल पर भरोसा जताया है। बता दें कि कांग्रेस ने खैरागढ़ से यशोदा वर्मा (Yashoda Verm) को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि लोधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली यशोदा वर्मा जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव रही हैं। वहीं पति निलंबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। नीलांबर वर्मा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के करीबी माने जाते हैं। यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral