Khairagarh by-election : जोगी कांग्रेस से नरेंद्र सोनी होंगे प्रत्याशी, राज परिवार से है रिश्ता

Khairagarh by-election : जोगी कांग्रेस से नरेंद्र सोनी होंगे प्रत्याशी, राज परिवार से है रिश्ता रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नरेंद्र सोनी अधिवक्ता हैं और खैरागढ़ को जिला बनाने आंदोलन किया था।देवव्रत सिंह यहां से विधायक थे और उनके निधन के बाद ही यह सीट खाली हुई है। ऐसे में राजपरिवार के सदस्य को टिकट देने से मुकाबला फिर रोचक हो गया है। Khairagarh by-election : खैरागढ़ में भाजपा ने कोमल जंघेल को बनाया प्रत्याशी, इस वजह से उतारा मैदान पर बता दें कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ से विधायक थे। दीवाली के दिन हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। ऐसे में राजपरिवार के सदस्य को टिकट देने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है. 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे। जेसीसीजे के महामंत्री महेश देवांगन ने मीडिया को बताया कि खैरागढ़ उपचुनाव का संचालन सरदार जरनैल सिंह भाटिया हाथों में है। उनके मार्गदर्शन में खैरागढ़ विधानसभा को 7 जोन में बांटा गया है। जिसमें 22 प्रभारी बनाये गए हैं। 2018 में नजदीकी मुकाबले में हुई थी जीत विधानसभा चुनाव 2018 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को नजदीकी मुकाबले में हराया था। 870 वोटों से जीत दर्ज की थी। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल विधायक थे। 2007 के उपचुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस से देवव्रत सिंह विधायक चुने गए थे। यह भी पढ़े- खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशी का किया ऐलान, जानें उसके बारे में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral