एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं करेंगी बड़ा आंदोलन, 6 संगठन हुए एकजुट

एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं करेंगी बड़ा आंदोलन, 6 संगठन हुए एकजुट रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओ के 6 प्रतिनिधि संगठन एकजुट हो गए है। सभी सरकार के वादा खिलाफी को लेकर बडी लडा़ई के तैयारी में है। पहले कांग्रेसी विधायकों के निवास का 15 से 22 अप्रैल को अपने अपने क्षेत्र में घेराव करेंगे और कार्यकर्त्ता सहायिका समर्थन मागेंगे। उसके बाद भी मांगे पूरा नहीं होने पर मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में 25 मार्च 2022 को प्रादेशिक स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पहुंचकर धरना रैली करेंगे। गौरतलब है कि संयुक्त मंच के द्वारा 10 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर 2021 तक रायपुर में हड़ताल किया गया था। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री से भी भेंट हुई थी लेकिन चुनावी वायदा पूरा नहीं किया गया। मानदेय में वृध्दि नहीं की गई। इसके साथ ही वर्तमान में हर कार्य को मोबाईल और नेट से करने का अब्यवहारिक दबाव आये दिन दिया जा रहा है। समय पर मानदेय भी जमा नहीं किया जा रहा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन, कार्य का बहिष्कार

संघ द्वारा कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है। समस्याओं से घिरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं अब लामबंद होकर संयुक्त मंच के माध्यम से लड़ाई की योजना बना ली है। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संयुक्त मंच के नेता सरिता पाठक, रूक्मणी सज्जन, जयश्री राजपूत, कल्पना, हेमा भारती, पार्वती यादव ने संयुक्त रूप से दी।  इनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई की संयुक्त मंच द्वारा प्रदेश के और छोटे बड़े सभी संगठनों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है और भी संगठन को इस लड़ाई में आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए  27 मार्च को रायपुर में सभी संघ के प्रान्ताध्यक्ष जिलाध्यक्षों की बैठक पं.सखा राम दुबे स्कूल परिसर में 12.30 बजे आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया। इस हड़ताल को कामयाब करने के साथ ही साथ आगामी अनिश्चितकालीन और दिल्ली जाने के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़े- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, सरकार से की यह मांग यह भी पढ़े- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral