तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या

तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या गरियाबंद। दो जिगरी दोस्तों ने मिलकर अपने तीसरे दोस्त की हत्या कर दी। पहले तीनों की मामूली बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसे मारा पीटा, फिर टंगिया से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को उसी के घर के सामने फेंक कर फरार हो गयए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है।  जानकारी के अनुसार, मैनपुर पुलिस को बोइरगांव में मंगलवार को एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि खून से लथपथ मंगलूराम की लाश उसके घर के बाहर लावारिश हालत में पड़ी हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान और बगल में एक टंगिया भी पड़ा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर बेहराडीह के मोहन नेताम ओर रोहित यादव से पूछताछ की। दोनों मृतक मंगलू राम के घनिष्ठ मित्र थे और वारदात से पहले तीनो जंगल मे एक साथ देखे गए थे। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए दोस्त की हत्या करना स्वीकार कर लिया।  आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना से पहले तीनो जंगल में एक साथ मौजूद थे। मृतक ने पानी लाने पर उनसे विवाद शुरू किया और गाली गलौच भी किया। जिससे गुस्से में आकर उन्होंने टंगिया से उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। फिर मौत के बाद शव को घसीटते हुए उसके घर के बाहर फेंक दिया।  पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया गया है। दो बच्चों की हत्या मामला, आम तोड़ने के विवाद में दोस्तों ने ले ली जान, 4 नाबालिक गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral