महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, इसे मिली नई जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, इसे मिली नई जिम्मेदारी स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर चेन्नई सुपर किंग्स से है। महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। धोननी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी बतौर खिलाड़ी आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे। चेन्नई टीम की कमान अब रविंद्र जडेजा को दी गई है। चेन्नई ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि ''महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।'' यह भी पढ़े- आईपीएल 2022 : KKR ने नई जर्सी की लॉन्च, कप्तान अय्यर दिखाई झलक जडेजा चेन्नई के तीसरे कप्तान होंगे 33 साल के जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। 40 साल के धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

गावस्कर ने जडेजा की तारीफ

गावस्कर ने कहा, ''रविंद्र जडेजा पिछले कुछ साल में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से अपने खेल के बारे में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार  खेलते हैं, वह लाजवाब है।' गावस्कर ने कहा, 'अगर किसी मैच में एमएस धोनी आराम लेने का फैसला करते हैं और कप्तानी जडेजा को सौंपी जाती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।'

पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच

चेन्नई मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है। टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। IND vs SL : भारत ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral