किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान करने की घोषणा की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि 31 मार्च को भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही साथ वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भी राशि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी और रायगढ़ जिले के लैलूंगा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों से वर्मी कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी, भूमि की कठोरता में कमी आएगी और फसल की गुणवत्ता अच्छी होगी। सॉइल हेल्थ में सुधार के लिए भी वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करना होगा। कार्यक्रम के दौरान अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी नीतियों के क्रियान्वयन और सहकारिता को बढ़ावा देने की नीति के कारण अपेक्स बैंक के कारोबार में 800 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और इस वर्ष बैंक ने 28 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह भी पढ़े- जिला अस्पतालों में स्पर्श क्लिनिक, मनोरोगियों के निःशुल्क काउंसलिंग और उपचार की सुविधा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral