प्लेसमेंट कैंप, 130 पदों पर होगी भर्ती, फायर मैन समेत ये पद भरे जाएंगे कांकेर। जिला रोजगार कार्यालय कांकेर में 29 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 130 रिक्तियों पर भर्ती किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में फायर मैन के 20 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 100 पद एवं वाहन चालक के 10 पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा। नोट- प्लेसमेंट कैंप में अभ्यर्थी अपने विवेक का इस्तेमाल करें। कंपनी और काम के बारे में अच्छे से जानकारी ले। यह भी पढ़े- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral