ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत बालोद। दल्लीराजहरा में एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 की रहने वाली है। मृतका का नाम सीता बाई भुआर्य (50 वर्ष) पति चत्ते राम भुआर्य है, जो मानसिक रूप से कमजोर थी। दल्लीराजहरा के ही चाय के दुकान में काम करती थी। आज सुबह अपने घर से जंगल जाने के लिए निकली थी। इसी बीच दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के झरन मंदिर के पास की है। बहरहाल, दल्लीराजहरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या

“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral