महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला, बालक गंभीर रूप से घायल

महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला, बालक गंभीर रूप से घायल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल परिक्षेत्र के परासी गांव में हाथियों ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। जबकि एक इस हमले में गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, धनिया बाई पिता अशोक लोनी (40 वर्ष) और उनका पोता राघव पिता श्याम सुंदर (6 वर्ष) सुबह 6 बजे नानी नाती महुआ बीनने खेत की ओर निकले थे। इस दौरान हाथियों के दल ने ज़ोरदार हमला कर दिया, धनिया बाई को हाथी ने उठाकर बुरी तरह से पटक दिया। इसके बाद उसे पैर से कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में नाती राघव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें तत्काल आपातकालीन सेवा इमरजेंसी 108 के माध्यम से सीएचससी मरवाही लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने धनिया बाई पति अशोक को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। मरवाही वन मंडल अधिकारी दिनेश पटेल ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रगट की। बच्चे को देखने मरवाही अस्पताल पहुंचे। हाथी से किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि न हो, हाथी को गांव से दूर रखा जा सके, वन विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिया है। तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral