महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, जानिए कितनी वृद्धि हुई

महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, जानिए कितनी वृद्धि हुई नई दिल्ली। देश मेें महंगाई थमने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 100 रुपए से पार हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.51 रुपये व डीजल की कीमत 96.70 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.18 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.22 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।  सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी। इन राज्यों में पेट्रोल का भाव छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।  बता दें कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral