रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार के ऐलान के बाद बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
वहीं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सरोज पांडे, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम समेत सांसद और विधायकों के नाम भी शामिल हैं।
बता दें कि खैरागढ़ में देवव्रत सिंह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन दिवाली त्योहार के दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया।
कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने कोमल जंघेल, जेसीसीजे ने नरेंद्र सोनी को मैदान में उतारा है।
