छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी, स्कूल का समय बदला गया, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी गर्मी पड़ रही है जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गए हैं। गर्मी के कारण कई जिलों में लगातार स्कूल का समय बदलने की मांग की जा रही थी। अब गरियाबंद के बाद रायपुर जिले भी स्कूल समय बदल दिया गया है। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है जारी आदेश के मुताबिक 29 मार्च से स्कूल में समय से लगेगा। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक और हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा है 11:30 से 4:30 तक लगाई जाएगी।