तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, मौके पर दो की मौत गरियाबंद। अमलीपदर क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे जयलाल नागेश और बहादुर निषाद अपने गांव डाबड़ीगुड़ा से बाइक पर सवार होकर अमलीपदर के लिए निकले थे। गांव से महज कुछ दूरी पर ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सामने से आ रहे टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral