बेरोजगारों से खेल! : पटवारी भर्ती परीक्षा की ताऱीख फिर बढ़ी, आखिर व्यापमं ने क्यों लिया ये फैसला
बेरोजगारों से खेल! : पटवारी भर्ती परीक्षा की ताऱीख फिर बढ़ी, आखिर व्यापमं ने क्यों लिया ये फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने पटवारी भर्ती परीक्षा (Patwari recruitment exam) की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया है। 17 अप्रैल को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन अब ये 24 अप्रैल को होगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एक निर्देश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 17 अप्रैल को ईस्टर का त्योहार होने की वजह से यह परीक्षा 24 अप्रैल को आगे बढ़ा दी गई है।
महिला पर्यवेक्षक के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें नतीजे
पहले 10 अप्रैल को ली जानी थी परीक्षा
यह पहला मौका नहीं है, जब छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पटवारी की परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया हो। इससे पहले जब विज्ञापन जारी किया गया था तब 10 अप्रैल को यह परीक्षा ली जानी थी। मगर रामनवमी की वजह से तारीख 17 अप्रैल की गई और अब फिर से एक बार व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अफसरों ने इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
छत्तीसगढ़ : शिक्षक के 1559 पदों पर होगी भर्ती, देखें जिलेवार पद
समय की बर्बादी क्यों
व्यापमं ने जो परीक्षा कैंसिल करने का जो तर्क दिया है, वो लोगों के गले नहीं उतर रहा। जब तारीख तय किया गया था तो त्योहार का ध्यान नहीं दिया गया था क्या। अगर ऐसा तो एक सुरक्षित तारीख तय करनी चाहिए थी। दरअसल, कुछ पदों के आवदेन, परीक्षा औऱ रिजल्ट की तिथि में लगातार बदलाव किया जा रहा है। अगर एक दो बार होती तो समझ में आती लेकिन यह बार-बार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के साथ छलावा क्यों किया जा रहा है, समझ से परे है।
50 हजार से अधिक परीक्षार्थी
बता दें कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में पटवारी परीक्षा के सेंटर बनाए गए हैं। 50 हजार से अधिक कैंडिडेट के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है 301 पदों के लिए यह परीक्षा ली जानी है। राजस्व विभाग से मिले प्रस्ताव पर ये परीक्षा होनी है मगर तारीखों के एलान के बाद त्योहारों की वजह से तीसरी तारीख दे दी गई है।
किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral