स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) आज से शुरू हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। रवींद्र जडेजा पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए हैं, तो दूसरी ओर श्रेयस अय्यर भी पहली बार कोलकाता के कप्तान बने हैं। सीएसके को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। गायकवाड़ बगैर खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें उमेश यादव ने नीतीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। अब रॉबिन उथप्पा बैटिंग करने आए हैं। चेन्नई को दूसरा झटका उमेश यादवा ने दिया। डेवोन कॉन्वे तीन रन बनाकर उमेश यादव की बॉल पर चलते बने हैं। कॉन्वे का कैच श्रेयस अय्यर ने लपका। 4.4 ओवरों की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट पर 28 रन था। CSK को तीसरा झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा। वे 28 रन बनाकर आउट हो गए है।उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों स्टंप कराया। चेन्नई को चौथा झटका लग गया है. अंबति रायडू 15 रन बनाकर नरेन के थ्रो पर रन आउट हो गए हैं। 9 ओवरों के बाद CSK का स्कोर- 53/4। आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। यानी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहले बल्लेबाजी करेगी। महेंद्र सिंह धोनी की जगह चेन्नई के कप्तान बने रवींद्र जडेजा ने टॉस के वक्त कहा कि उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। वह खुश हैं और काफी उत्साहित भी हैं।