IPL 2022 : केकेआर ने सीएसके को हराया, धोनी की पारी गया बेकार
IPL 2022 : केकेआर ने सीएसके को हराया, धोनी की पारी गया बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जबरदस्त आगाज किया। केकेआर ने पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हरा दिया। सिर्फ 132 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट शेष रहते हुए सीएसके को शिकस्त दी। चेन्नई की ओर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की पारी खेली लेकिन वे जीत नहीं दिला सके।
कोलकाता को अच्छी शुरुआत
132 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को बेहतरीन शुरुआत मिली। अजिंक्य रहाणे (44) और वेंकटेश अय्यर (16) ने 43 रनों की साझेदारी की। उसके बाद नीतीश राणा (21), सैम बिलिंग्स (20) को भी बेहतर शुरुआत मिली। अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर (25), शेल्डन जैक्सन (3) ने क्रीज़ पर टिककर अपनी टीम को जीत दिला दी। कोलकाता ने 18.3 ओवर में ही 133/4 स्कोर किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो ने वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा और सैम बिलिंग्स को आउट किया। ड्वेन ब्रावो ने अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा के 170-170 विकेट हो गए हैं।
धोनी की फिफ्टी बेकार
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ (0) को खोने के बाद चेन्नई वापसी नहीं कर पाई। चेन्नई की ओर से डेवोन कॉन्वे (3), रॉबिन उथप्पा (28), अंबति रायडू (15), रविंद्र जडेजा (26), शिवम दुबे (3) रन बनाए। एमएस धोनी ने अपनी 39 बॉल में 50 रनों की पारी के दम पर चेन्नई को 61-5 से 131-5 रनों तक पहुंचाया।
जडेजा की खराब शुरुआत
रविंद्र जडेजा के लिए बतौर कप्तान यह पहला मैच था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल में 200 मैच खेलने के बाद जडेजा किसी टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पहले मैच में कई चीज़ें रहीं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी नहीं रहीं। इनमें बॉलिंग चेंज, बल्लेबाजी जैसे प्वाइंट रहे।