सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुराना पुलिस हेड क्वार्टर स्थित रोजगार कार्यालय में 30 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं 31 मार्च तक अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनिंग के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
महिला पर्यवेक्षक के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें नतीजे
जानकारी के मुताबिक, प्लेसमेंट कैंप रायपुर जिला रोजगार केंद्र की तरफ से आयोजित है। जिला रोजगार उप संचालक ने मीडिया को बताया कि ए टू जेड इंफ्रा सर्विस लिमिटेड सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती कर रही है। इसमें 12वीं पास आवेदक शामिल हो सकते हैं इन्हें हर महीने 12675 रुपए मिलेंगे।
इसी कैंपस में 30 मार्च को ही 10 अन्य पदों पर भी भर्ती होगी। जिसमें सुपरवाइजर, डीटीपी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर जैसे 10 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर बीसीए में ग्रेजुएट होना जरूरी है । इन 10 पदों पर 8000 से 12000 प्रति माह तक की सैलेरी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ : शिक्षक के 1559 पदों पर होगी भर्ती, देखें जिलेवार पद
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम
रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के लड़कियों के लिए उनकी रूचि और योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड यानी अलग-अलग प्रोफेशन में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। ये ट्रेनिंग सिपेट रायपुर में ट्रेड मशीन ऑपरेटर योग्यता 10वीं पास , ट्रेड मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट योग्यता 8वीं पास की होगी।
छत्तीसगढ़ : शिक्षक के 1559 पदों पर होगी भर्ती, देखें जिलेवार पद
इस ट्रेनिंग के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार लड़के-लड़कियों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च तक जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति के दफ्तर रायपुर कलेक्टर ऑफिस में रूम नंबर 34 में है, वहां आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 0771 4915063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
नोट- प्लेसमेंट कैंप में अभ्यर्थी अपने विवेक का इस्तेमाल करें। कंपनी और उनके द्वारा लिये जाने वाले काम के बारे में अच्छी जानकारी ले ले।
किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral