तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में कांस्टेबल की मौत

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में कांस्टेबल की मौत कवर्धा। सड़क हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक कॉन्स्टेबल अपने भांजे को छोड कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आरक्षक की जान चली गई। घटना शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार, ओड़ियाकला निवासी राजकुमार भास्कर बेमेतरा कोतवाली में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ थे। शनिवार की रात अपने भांजे को कवर्धा छोड़ कर बेमेतरा अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रात में कवर्धा रायपुर नेशनल हाइवे पर उनके सामने अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक को देख उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के बाद कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद आरक्षक के घर मे मातम पसरा हुआ है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral