IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने हारी हुई बाजी जीत गई। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन तभी दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव और अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी के दम पर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 177 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को टिम साइफर्ट (21), पृथ्वी शॉ (38) ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस के मुरुगन अश्विन ने एक ही ओवर में साइफर्ट और मंदीप सिंह (0) को आउट करके दिल्ली को तगड़ा झटका दिया। दिल्ली ने फिर पावरप्ले के अंदर ही कप्तान ऋषभ पंत (1) का भी विकेट गंवा दिया। पंत के आउट होने के बाद दिल्ली ने एक बार फिर से एक ही ओपर में पृथ्वी शॉ और रोवमन पॉवेल का विकेट गंवा दिया। इन दोनों को बासिल थम्पी ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। साइफर्ट ने 14 गेंदों पर 4 चौके और शॉ ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रनों का योदगान दिया। 106 रन पर अपना छठा विकेट गंवाने के बाद दिल्ली से जीत दूर होती जा रही थी। लेकिन तभी ललित यादव (नाबाद 48) और अक्षर पटेल (नाबाद 38) ने सातवें विकेट के लिए केवल 30 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी करके दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी। ललित ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जबकि अक्षर ने 17 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए। मुंबई के लिए बासिल थम्पी ने तीन और मुरुगन अश्विन ने दो विकेट चटकाए। आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने लीग के 15वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। ईशान ने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 177 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 और तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral