बलौदाबाजार : अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों का होगा कौशल विकास, निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इस तारीख तक आवेदन पत्र आमंत्रित बलौदाबाजार। रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट एवं एम.एम.एम.ई दुर्ग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियों से 31 मार्च 2022 को शाम 5.30 अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कक्ष क्र.90 में जमा कर सकते है। साथ ही उक्त आवेदन की निर्धारित प्रारूप भी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। महिला पर्यवेक्षक के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें नतीजे जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सह रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सिपेट एवं एम.एम.एम.ई दुर्ग के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। उनके द्वारा प्रस्तावित लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम की ट्रेडवार एवं पात्रता अनुसार 10 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उक्त संस्थानों के रायपुर व दुर्ग प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ : शिक्षक के 1559 पदों पर होगी भर्ती, देखें जिलेवार पद सिपेट, रायपुर द्वारा मशीन आपरेटर सीएनसी ट्रेड में प्रशिक्षण दी जाएगी। सिपेट,रायपुर द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर सीएनसी लेथ के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग के लिए न्यूनतम योग्यता 08वीं या उससे ऊपर होना चाहिए। इसी प्रकार एम.एस.एम.ई. दुर्ग द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत सीएनसी टर्निंग में और मिलिंग में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन दोनों पाठ्यक्रम कम्प्यूटर शिक्षा पर आधारित होगी। प्रशिक्षण अवधि 03 माह का रहेगा। उक्त सस्थानों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आवास एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु आवेदक को जिले का मूलनिवासी होना चाहिए। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कक्ष क्र 90 में सम्पर्क किया जा सकता है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral