आम जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रायपुर में पेट्रोल 105 रुपए पार

आम जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, रायपुर में पेट्रोल 105 रुपए पार रायपुर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई में लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई है। कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 7 दिनों के अंदर 6वीं बार ईंधन महंगा हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 105.23 रुपए लीटर हो गए। वहीं देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 50 पैसे हो गई है। यहां पेट्रोल की कीमत में में 31 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है। आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral