आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान को दी गति, आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत

आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान को दी गति, आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत रायपुर। आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद उत्साहित है। अब पार्टी की नजर अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। इसमें छत्तीसगढ़ पार्टी की प्राथमिकता में है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। इसलिए प्रदेश में नये लोगों को जोड़ने सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।   छत्तीसगढ़ आप के सह संयोजक सूरज उपाध्याय ने बताया कि कि प्रदेश में बहुत से अच्छे व सच्चे ईमानदार लोग पार्टी से जुड़कर अपना योगदान देना चाहते है लेकिन वे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सभी कमेटियों को पुनर्गठन की प्रक्रिया चालू की गई है, ताकि हम उन सभी लोगो तक पहुंच सके जो इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है। आप नेता उत्तम जायसवाल ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इस बदलाव की राजनीति से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा वर्ग जुड़ना चाहते है। पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी को अत्यधिक खुशी भी है व वे परेशान भी है सभी पदाधिकारियों की फोन की घंटी लगातार बज रही है। सभी का कहना है वे पार्टी से जुड़कर काम करना चाहते है। प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी के अन्य कामों पर फोकस नहीं कर पा रहे है व आने वाला एक भी काल छूट ना जाये यह भी एक डर है कि इस अभियान में अच्छे अच्छे लोग शामिल होना चाहते है। इसी उद्देश्य से यह बैठक रखी गयी थी कि हम सभी लोगों के फोन अटेंड कर उन्हें संगठन के कार्यों में लगा सके। आम आदमी पार्टी रायपुर पश्चिम विधानसभा की बैठक रखी गयी थी, जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय व उत्तम जायसवाल शामिल हुए। उक्त बैठक विधान सभा कमेटी गठन हेतु रखी गयी थी, जिसमें सभी ने सर्व सम्मति से अनुषा जोसेफ़ को विधानसभा का अध्यक्ष चुना। पूर्व में किये गए कार्यों का अवलोकन कर निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

1.विधानसभा अध्यक्ष अनुषा जोसेफ़ 2.विधानसभा सचिव नीरज चंद्राकर 3.विधानसभा संगठन मंत्री शंकर सिंग 4.विधानसभा कोषाध्यक्ष सुखिल शर्मा 5.विधानसभा उपाध्यक्ष टाटीबंध- मंजीत सिंग सन्नी 6.विधानसभा उपाध्यक्ष रायपुरा-नितेश पारेख 7.विधानसभा उपाध्यक्ष सरोना-प्रकाश चक्रधारी 8.विधानसभा उपाध्यक्ष गुडयारी-खोमराज सिन्हा 9.विधानसभा उपाध्यक्ष खमतराई - नवीन सिंग 10.सोसल मीडिया प्रभारी -प्रदुम्न मिश्रा 11.मीडिया प्रभारी-ऋषि वासवानी,निखिल चंद्राकर को बनाया गया।  बैठक में रायपुर शहर अध्यक्ष पलविंदर सिंग,शहर उपाध्यक्ष सुरजीत सिंग मल्ली,शहर उपाध्यक्ष हरमन सिंग ,नीरज चन्द्राकर ,हरविंदर सिंग ,मंजीत सिंग,प्रदुम्न मिश्रा, प्रकाश चक्रधारी,नवीन सिंग,शंकर सिंग,नितिन पारेख,अलीशा एक्का,संदीप शुक्ला व अन्य शामिल हुए। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral