शराबी बाप बना हत्यारा, बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, बच्चे का दिल और किडनी फट गया

शराबी बाप बना हत्यारा, बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, बच्चे का दिल और किडनी फट गया गरियाबंद। जिले से ह्दय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने 5 साले के बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी घर के भीतर कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफनाने जा रहा था। इसी दौरान परिजन पहुंच गए। परिजनों को सामने देखकर आरोपी पिता फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामाल मैनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, तहसील मुख्यालय से महज 12 किमी दूर ग्राम ठेमली निवासी आरोपी रोहित कुमार ध्रुव शराबी है। आये दिन शराब के नशे में वह अपने बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट गालीगलौज करता था। रोहित ने 26 मार्च को अपनी पत्नी व बच्चों से मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पत्नी, बेटी और बेटा को लेकर रिश्तेदार के घर रहने रात में चली गई। रविवार 27 मार्च की सुबह रोहित कुमार ध्रुव ने फिर जमकर शराब पिया। उसने अपने बेटे संदीप कुमार ध्रुव (5 वर्ष) को रिश्तेदार के घर से बुलाया तो मासूम ने पिता के साथ जाने से मना कर दिया। इससे आरोपी गुस्से में आ गया और जबर्दस्ती बच्चे को अपने साथ घर ले आया। घर लाने के बाद रोहित ने बच्चे को हाथ, लात व घूसो से मारने लगा। तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या निर्दयी पिता मासूम बच्चे को तब तक मारते रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। नशे में हैवान पिता बच्चे को घर में गड्ढा खोदकर आधा दफना चुका था, इसी दौरान परिजन घर पहुंचे तो आरोपी रोहित ध्रुव फरार हो गया।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। संदीप कुमार ध्रुव (5 वर्ष) का शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मर्ग कायम कर आरोपी केस दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि बच्चे के मना करना पर वह गुस्से में आ गया और उसने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का दिल व किडनी फट गया था। आरोपी रोहित कुमार ध्रुव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शराब की वजह से एक घर बर्बाद हो गया। दो बच्चों की हत्या मामला, आम तोड़ने के विवाद में दोस्तों ने ले ली जान, 4 नाबालिक गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral