रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा

रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 259 रुपए का है। एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपए है। इसमें पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी। यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। रिलायंस जियो के इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस तरह कुल हाई स्पीड डेटा 45 जीबी हो जाता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

दूसरा प्लान 555 रुपए का लॉन्च

259 रुपए के प्रीपेड प्लान के अलावा  कंपनी ने 555 रुपए का प्रीपेड प्लान भी पेश किया। इस प्लान में यूजर्स को 55 दिनों के लिए 55GB डेटा दिया जाता है। लेकिन यह केवल डेटा वाला प्लान है जिसका मतलब है कि यूजर्स को इस प्लान के साथ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। प्लान के साथ Disney+ Hotstar Mobile का ओवर-द-टॉप (OTT) सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

ट्राई (Trai) ने लगाई थी फटकार

बता दें कि कई सालों से यूजर्स की मांग थी कि किस कानून के तहत टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक महीने 28 दिनों का होता है। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ। जिसके बाद ट्राई ने चिंता जाहिर करते हुए कंपनियों को दिशा निर्देश जारी किए थे। दूरसंचार नियामक ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने जनवरी में कहा था कि दूरसंचार कंपनियों को 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर की पेशकश करनी होगी। अब जियो ने एक महीने वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। जियो ने कहा है कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral