स्वास्थ्य संयोजकों का आंदोलन : अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, मामला लटकाने 23 कैडर का प्रस्ताव भेजा, जानिए क्या कैडर का मामला
स्वास्थ्य संयोजकों का आंदोलन : अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, मामला लटकाने 23 कैडर का प्रस्ताव भेजा, जानिए क्या कैडर का मामला
रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर स्वास्थ्य संयोजकों का आंदोलन जारी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। दरअसल, स्वास्थ्य संयोजकों की वेतन विसंगति संबंधी प्रमुख मांग पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा की गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस कारण समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।
क्लिक कर पढ़े- रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा
मांगों के संबंध में नहीं भेजा एकल प्रस्ताव
स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल में बैठे स्वास्थ्य संयोजकों से चर्चा के बाद मांगों के संबंध में एकल प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों को अनभिज्ञता में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 23 कैडर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया, जिसके कारण स्वास्थ्य संयोजकों की वेतन विसंगति दूर करने में आने वाला बजट 15 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ पार हो गया है। इससे सरकार निर्णय नहीं ले पा रही है।
23 कैडर का मामला क्या है, जानें
स्वास्थ्य संयोजक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता एवं प्रदेश सचिव प्रवीण ढिंढवंशी ने कहा है कि हड़ताल में स्वास्थ्य संयोजक है। विभाग में वेतन विसंगति स्वास्थ्य संयोजकों की है। कांग्रेस की घोषणा पत्र में संघ के नाम के साथ मांग को शामिल किया गया है। वहीं वेतन विसंगति दूर करने के लिए वर्ष 2015 -16 में एकल कैडर का वार्षिक बजट लगभग 15 करोड़ के साथ प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिनको पूर्ण करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य संयोजकों आंदोलनरत है।
विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अन्य 22 कैडर जो केंद्र के समान वेतनमान की मांग कर रहे हैं, जिसमें लैब टेक्नीशियन को 4200 -4300-4400 ग्रेड पे की मांग शामिल है, जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की किसी भी विभाग में तृतीय वर्ग कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को अनुमोदन कर भेज दिया गया है, जिससे सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभाग पूर्व में अस्वीकृत कर चुका है।
विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गुमराह कर आंदोलन को लंबा खींचा जा रहा है, ताकि वर्तमान की कांग्रेस सरकार की छवि खराब हो। स्वास्थ्य संयोजकों ने इसमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को सज्ञान लेकर स्वास्थ्य संयोजकों की वेतन विसंगति दूर कर समतुल्य कैडर अनुरूप वेतनमान प्रदान कर अपने घोषणापत्र के वादे पूरे करने का निवेदन किया है।
क्लिक कर पढ़े- स्वास्थ्य संयोजकों ने पीपीई किट पहनकर मांगी भीक्षा, दोहरी नीति पर सरकार को दी चेतावनी, जेल भरो आंदोलन करेंगे
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral