सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान

सिस्टम की लापरवाही: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान जांजगीर। सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा जीजा-साले को भुगतना पड़ा। सड़क पल पलटा कैप्सूल वाहन 40 घंटे बाद भी नहीं हटाया गया। जिसके चलते सड़क हादसा हो गया। हादसे में जीजा साले की दर्दना मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर नेशनल हाइवे-49 को बाधित कर दिया। घटना मूलमुला छाना क्षेत्र की है। शराबी बाप बना हत्यारा, बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, बच्चे का दिल और किडनी फट गया बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय जितेंद्र रजक अपनी पत्नी के भाई जोमस निर्मलकर के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था पुलिस के अनुसार बाइक सवार जीजा साला अकलतरा की ओर से ग्राम नरियला की तरफ लौट रहे थे। दोनों घर पहुंच पाते उससे पहले ही बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी कैप्सूल से जा टकराई। इस दुर्घटना में जितेंद्र रजक और जोमस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना कैप्सूल वाहन को समय रहते नहीं हटाने के कारण हादसा हआ। लोगों को इस लापरवाही की जानकारी होने के बाद गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने इस घटना को लेकर चक्का जाम कर दिया। तीन दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद, एक की टंगिया से कर दी हत्या घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाइश देने की कोशिश की। चक्का जाम होने के कारण मूलमुला बिलासपुर नेशनल हाईवे 49 पूरी तरह से जाम हो गया। मूलमुला थाना प्रभारी ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी चक्का जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाइश देकर बाधित मार्ग को बाहर करने की कोशिश की। इधर, ग्रामीणों की मांग है कि मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को प्लांट में नौकरी और 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। ग्रामीण बिना मांग पूरी हुए हटने को तैयार नहीं हैं। करीब 5 घंटे से वहां जाम लगा हुआ है। इसके चलते वाहनों खासकर टैंकरों की लाइन लग गई है। SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चक्का जाम समाप्त करा लिया जाएगा। दो बच्चों की हत्या मामला, आम तोड़ने के विवाद में दोस्तों ने ले ली जान, 4 नाबालिक गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral