हाथों में गंगाजल लेकर स्वास्थ्य संयोजकों ने लिया शपथ, हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे रायपुर। स्वास्थ्य संयोजकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदेश के 15 हजार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,सुपरवाइजर ,बीईटीओ अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए धरना स्थल पर अड़े हुए हैं। आज हड़ताल के 8वें दिन भी स्वास्थ्य संयोजको ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को उसी के अंदाज में आइना दिखा कर उनकी घोषणा पत्र को याद दिलाया है। 2018 के चुनावों में उतरने से पहले जिस कांगेस सरकार ने हाथों में पवित्र गंगाजल को लेकर अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल एक एक वादे को पूरा करवाने गंगाजल की कसम खायी थी तो प्रदेश के कर्मचारी इनकी चिकनी चुपड़ी बातों में आ गई और कांग्रेस की सरकार को पूर्ण सरकार के साथ प्रदेश में लेकर आई लेकिन इनके वादे चुनावी जुमले साबित हुए, जिससे प्रदेश के 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है लेकिन आज स्वास्थ्य संयोजकों ने गंगाजल हाथ मे लेकर शपथ लिया है कि अगर स्वास्थ्य संयोजकों की 6 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती तो आने वाले चुनावों में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। इस विषय पर संयुक्त रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता, प्रांतीय सचिव प्रवीण ढिंढवंशी ,प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल सह प्रभारी संतलाल साहू ने कहा कि स्वास्थ्य संयोजकों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो ये भीष्म प्रतिज्ञा पूरी करने स्वास्थ्य संयोजक कोई कसर नही छोड़ेंगे। क्लिक कर पढ़े- स्वास्थ्य संयोजकों ने पीपीई किट पहनकर मांगी भीक्षा, दोहरी नीति पर सरकार को दी चेतावनी, जेल भरो आंदोलन करेंगे “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral