IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स का जीत से आगाज, तेवतिया और मिलर ने खेली आक्रमक पारी

IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स का जीत से आगाज, तेवतिया और मिलर ने खेली आक्रमक पारी स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम ने सोमवार को रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने आक्रमक पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने हारा हुआ मैच जीत लिया। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) का आईपीएल में पहला मैच था, जो ऐतिहासिक साबित हुआ। गुजरात टाइटन्स ने आखिरी ओवर में जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त दी।  PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 159 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात टाइटन्स ने 19.4 ओवर में पा लिया। इस तरह विरोधी टीम को 5 विकेट से हरा दिया। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों का यह पहला मैच था, जिसमें गुजरात की जीत हुई और लखनऊ की हार हुई। आखिरी 5 ओवर में मैच पलटा   गुजरात टाइटन्स को आखिरी 30 बॉल में 68 रनों की जरूरत थी। जिसके बाद राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैच को पूरी तरह से पलट दिया। आखिरी ओवर में जाकर गुजरात टाइटन्स ने मैच अपने नाम किया और आईपीएल इतिहास की पहली जीत दर्ज की। गुजरात की ओर से डेविड मिलर ने सिर्फ 21 बॉल में 30 रनों की पारी खेली, उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और दो चौके लगाए। डेविड मिलर के अलावा राहुल तेवतिया ने 24 बॉल में 40 रन बनाए और अपने पुराने दौर की याद दिला दी। राहुल तेवतिया ने अपनी पारी में पांच चौके जमाए और दो छक्के भी जड़े। डेविड मिलर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर ने 7 बॉल में 15 रन बनाए और टीम की जीत में योगदान दिया। गुजरात का आखिरी पांच ओवर में 68 रनों की ज़रूरत थी, लेकिन आखिरी पांच ओवर में ऐसी तबाही मची कि मैच ही पलट गया। आखिरी के पांच ओवर जिसमें 16वां ओवर- 22 रन, 17वां ओवर- 17 रन, 18वां ओवर- 9 रन, 19वां ओवर- 9 रन और 20वां ओवर में 13 रन लेकर टीम को जीत दिलाई। IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral