केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड

केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड मुंबई। दक्षिण भारत के फिल्मों का इस वक्त पूरे देश में काफी क्रेज है। नई कहानी के मामले में बॉलीवुड को काफी पीछे ढकेल दिया है। अभी आरआरआर सिनेमा घरों में अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच केजीएफ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। जिसे लोगों ने खासा पसंद किया है। वहीं केजीएफ के पहले पार्ट ने लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। पहले पार्ट के बाद दर्शकों को अब दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस मूवी के साथ शाहरुख खान की जीरो मूवी रिलीज हुई थी। किंग खान की फिल्म यश की इस मूवी के आगे टिक नहीं पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। लेकिन केजीएफ का जादू तो लोगों पर सिर चढ़कर बोला था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। हाल ही में केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड बना चुका है।

एक दिन में 109 मिलियन से ज्यादा व्यूज

रिपोर्ट्स के अनुसार, केजीएफ चैप्टर 2 के ट्रेलर को 24 घंटे के अंदर 109 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज तक किसी भी इंडियन ट्रेलर को इतने व्यूज नहीं मिले। फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर में संजय दत्त के कैरेक्टर अधीरा ने सभी का ध्यान खींचा है। इसके अलावा रवीना टंडन के रोल ने भी फिल्म को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है. ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर के हिंदी वर्जन को 51 मिलियन, तेलुगु वर्जन को 20 मिलियन, कन्नड़ वर्जन ने 18 मिलियन, तमिल वर्जन ने 12 मिलियन और मलियालम वर्जन ने 8 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। पिछले कुछ समय से बॉक्सऑफिस पर साउथ की फिल्में एकतरफा राज कर रही हैं। पहले पुष्पा और अब RRR ने अपने कलेक्शन से ये साबित कर दिया है. RRR तो किसी रॉकेट की तरह सभी फिल्मों को तेजी से पीछे छोड़ रही है और उसकी नजर अब देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली द कन्क्लूजन पर है। ऐसे में अब केजीएफ 2 को लेकर अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं। इस फिल्म में इतनी पॉवर है कि वो RRR को टक्कर दे सकती है। https://www.youtube.com/watch?v=JKa05nyUmuQ&feature=emb_title

केजीएफ चैप्टर 2  14 अप्रैल को रिलीज होगी

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की लीड रोल यश का है। वे ट्रेलर में अपने पुराने अवतार में नजर आए। वहीं संजय दत्त भी अपने खतरनाक लुक से यश को पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज और रवीना टंडन भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। ये मूवी 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral