राजधानी रायपुर में डीजल 97.39 रुपये लीटर, जानिए पेट्रोल की कीमत

राजधानी रायपुर में डीजल 97.39 रुपये लीटर, जानिए पेट्रोल की कीमत रायपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी है। बीते सात दिनों में ही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 4.11 रुपये और डीजल 4.32 रुपये महंगा हो गया। रायपुर में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों के बारे में बात करें तो पेट्रोल 106 रुपये 6 पैसे पहुंच गया है, जबकि डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर बिका। इससे पहले सोमवार 21 मार्च को पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर बिका। साथ ही 28 मार्च सोमवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर हो गया। पिछले साल त्योहारी सीजन के समय राजधानी रायपुर में पेट्रोल 106 रुपये पार हो गया था और उसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी। कीमतों में बढ़ोतरी का असर जल्द ही बाजार में भी देखने को मिलेगा। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान इस दिन, सीएम भूपेश ने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral