आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, रायपुर किया गया रेफर

आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, रायपुर किया गया रेफर नारायणपुर। जिले में आज आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसमें दो DRG (जिला रिजर्व गार्ड) घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कुरुस्नार नगर थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से दो DRG जवानों के घायल होने की खबर है। दोनों घायल जवानों की स्थित अभी सामान्य है। फिर भी बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। SP सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और आईटीबीपी के जवान कोडोली और झारवाही की तरफ सर्चिंग पर निकले थे। जवानों के आने की सूचना माओवादियों को मिली। इसके बाद माओवादियों ने 2 सीरियल आईईडी प्लांट कर दिए। सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के दौरान एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ा और जोर का धमाका हुआ। इसी बीच चंद सेकेंड में ही दूसरी आईईडी भी ब्लास्ट हो गई। दोनों जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई घायल हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने मौके से निकाला। केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral