कार सीखने आई युवती की लापरवाही, नियंत्रण खोने से एक की मौत, तीन गंभीर

कार सीखने आई युवती की लापरवाही, नियंत्रण खोने से एक की मौत, तीन गंभीर रायपुर। राजधानी के रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में बड़ा हादसा हो गया। कार सीखने पहुंची युवती की लापरवाही से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवती कार सीखने के लिए पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान आई थी। इस दौरान युवती कार से अपना नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया । बता दें कि रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में अक्सर लोग कार बाइक सीखने के लिए आते हैं, इसके अलावा मैदान पर रोजाना क्रिकेट, बॉलीवॉल समेत अन्य खेल मैदान में खेले जाते हैं। इस बीच मैदान में कार के अनियंत्रित होने बड़ा हादसा हो गया है। अभी तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral