पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल किया निरस्त, आदेश जारी
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (Pt. Ravi Shankar Shukla University) की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। विवि ने सेमेस्टर परीक्षा की समय सारिणी (Time-Table) निरस्त कर दिया है। जल्द ही नए समय सारणी जारी
कि जाएगी।
जानकारी के अनुसार, रविवि ने स्नातक (graduation) और स्नातकोत्तर (post-graduation) के लिए अलग-अलग संकायों (faculties) सेमेस्टर परीक्षाएं होनी थी, लेकिन विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने आज नया आदेश जारी कर परीक्षा की टाइम टेबल को निरस्त कर दिया है।
क्लिक कर पढ़े- बड़ी खबर : विश्वविद्यालय में होगी आनलाइन परीक्षा, देखें आदेश
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी कालेजों में परीक्षा इस साल भी ऑऩलाइन होगी। सोमवार को मंत्रालय से इसका आदेश जारी हो गया है। पहले ऑफलाइऩ परीक्षा घोषित हो चुकी थी। लेकिन एनएसयूआई ने प्रदेश भर में इसका विरोध किया। कहा कि छात्रों को जैसी शिक्षा दी गई है, वैसी ही परीक्षा होनी चाहिए। यानि की आनलाइन पढ़ाई में परीक्षा भी उसी तरह हो। छात्र संघ ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आनलाइन परीक्षा कराने की मांग की। जिसे पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया।
क्लिक कर पढ़े- कार सीखने आई युवती की लापरवाही, नियंत्रण खोने से एक की मौत, तीन गंभीर
सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral