पंचायत सचिव नियमितिकरण की मांग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

पंचायत सचिव नियमितिकरण की मांग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान, जानिए क्या कहा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के पंचायत सचिव के नियमितिकरण पर बयान दिया है। जिससे प्रदेश भर के पंचायत सचिवों की उम्मीद जगी है। पिछले दिनों नियमितिकरण की मांग लेकर जंगी प्रदर्शन किया था। लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। अब उन्हें मांग पूरी होने की आशा जगी है।  क्लिक कर पढ़े- हाथों में गंगाजल लेकर स्वास्थ्य संयोजकों ने लिया शपथ, हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे दरअसल, मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम (बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम) में छत्तीसगढ़ शिक्षा संवर्ग एवं पंचायत संघ सचिव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन योजना और पंचायत सचिव के नियमतिकरण के बारे में जानकारी दी। क्लिक कर पढ़े- पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल किया निरस्त, आदेश जारी मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि “हमने छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू की है। इसकी घोषणा की तो सोचा नहीं था इसका असर कितना बड़ा होगा। अब कर्मचारियों के बुढ़ापे का टेंशन खत्म हो गया। अगर पुराना वाला आ गया तो आपका नया पेंशन वाला फिर लागू हो जाएगा। शिक्षकों को हमने हमेशा समर्थन दिया है। वहीं उन्होंने शिक्षाकर्मी परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग पर कहा कि हम अध्ययन करा लेते है, उसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार फैसला लेंगे। ऐसा न हो कि घोषणा कर दूं और उसे लागू ही न कर पाए।” वहीं मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव को नियमित करने पर भी कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए मुख्य सचिव को कहेंगे, जल्द रास्ता निकालेंगे।  सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral