भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत : कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर, पत्नी, बेटी और सास की गई जान रायपुर। सड़क हादसे में भिलाई निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में इंजीनियर उसकी पत्नी, बेटी और सास शामिल हैं। ये सभी कार में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। क्लिक कर पढ़े- कार सीखने आई युवती की लापरवाही, नियंत्रण खोने से एक की मौत, तीन गंभीर मृतक राकेश सिंह (40) छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे। वे अपने परिवार के साथ छतरपुर के सिविल लाइन ग्रीन एवेन्यू में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी पत्नी वंदना 35 वर्ष, सास चंद्रा बेसन 50 वर्ष और पुत्री अनामिका सिंह 12 वर्ष के साथ काशी विश्वनाथ बनारस दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सोमवार की दोपहर में सभी आई-20 कार में वापस छतरपुर लौट रहे थे। इस दौरान बांदा जिले के नेशनल हाइवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए और सभी कार में ही फंसे रह गए। इस दर्दनाक हादसे में राकेश, उनकी पत्नी वंदना और सास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की बेटी को गंभीर हालत में कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral