कोरोना वारियर्स ने थाली, घंटी, ताली बजाकर मुख्यमंत्री को घोषणा पत्र याद दिलाया

कोरोना वारियर्स ने थाली, घंटी, ताली बजाकर मुख्यमंत्री को घोषणा पत्र याद दिलाया रायपुर। स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओ का बुरा हाल है। 12 -14 वर्ष के बच्चो का कोविड टीकाकरण सिर्फ 4 प्रतिशत हुआ है। इसका कारण सिर्फ एक है स्वास्थ्य संयोजकों का हड़ताल, जी हां आप सही पढ़ रहे है। राजधानी के बूढ़ातालाब में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के 15000 स्वास्थ्य संयोजक (स्वास्थ्य कर्मियों) का आंदोलन जारी है। स्वास्थ्य संयोजकों द्वारा शासन को जगाने अलग अलग तरीके का अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे कुम्भकर्णी नींद से शासन प्रशासन को जगाया जा सके और प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य संयोजको की 6 सूत्रीय मांगों को पूरी करे। हाथों में गंगाजल लेकर स्वास्थ्य संयोजकों ने लिया शपथ, हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे हड़ताल के 9 वे दिन भी स्वास्थ्य संयोजकों के मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कोरोना काल में जान की बाजी लगाने वाले स्वास्थ्य संयोजकों में भारी आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन के तौर पर प्रदेश के 15000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक धरना स्थल पर ताली थाली घण्टी बजाकर शासन को जगाया और परमात्मा से सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। इस सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने कहा कि समय के साथ प्रदर्शन उग्र होता जाएगा क्योंकि कर्मचारियों के धैर्य का बांध टूट गया है। प्रांतीय सचिव प्रवीण ढिंढवंशी ने कहा कि जिस समय लोग घरों में रहकर कोरोना भगाने ताली थाली बजा रहे थे। उस समय प्रदेश के स्वास्थ्य संयोजक अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों को कोरोना से बचाने संघर्षरत थे लेकिन अब समय आ गया है कि शासन प्रशासन को उसी अंदाज में दे। यह जानकारी आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल व सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी। क्लिक कर पढ़े- स्वास्थ्य संयोजकों ने पीपीई किट पहनकर मांगी भीक्षा, दोहरी नीति पर सरकार को दी चेतावनी, जेल भरो आंदोलन करेंगे “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral