पेट्रोल और डीजल में महंगाई की आग, आज फिर बढ़े दाम, जानिए कितनी वृद्धि हुई

पेट्रोल और डीजल में महंगाई की आग, आज फिर बढ़े दाम, जानिए कितनी वृद्धि हुई  नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थम नहीं रहा है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में इजाफा कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब पेट्रोल 101 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। इस बीच बीते 9 दिन से तेल की कीमतों पर महंगाई की मार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 101.01 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है। पेट्रोल- 115.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल-100.10 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी रायपुर में डीजल 97.39 रुपये लीटर, जानिए पेट्रोल की कीमत “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral