IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी

IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शर्मनाक हार हुई है। मंगलवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाया। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से मात दी और अपने आईपीएल मिशन की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की।  पावरप्ले में हालत खराब बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 149 रन ही बना पाई। हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में काफी फीकी रही थी और पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।  हैदराबाद ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी किया है, 14-3 अब आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में बना सबसे कम स्कोर है ।  सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अंत में सबसे ज्यादा रन एडन मर्करम ने बनाए। उन्होंने 41 बॉल में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे । उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। सिर्फ 14 बॉल में 40 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर (Washington Beautiful) ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।  PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… राजस्थान रॉयल्स ने खड़ा किया बड़ा स्कोर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 210 रन बनाए थे। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 35, यशस्वी जायसवाल ने 20 रन बनाए। बाद में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 27 बॉल में ताबड़तोड़ 55 रनों की पारी खेली। देवदत्त पड्डिकल ने भी 29 बॉल में 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में राजस्थान की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 13 बॉल में 32 रन बनाए। जिसके बाद 20 ओवर में टीम का स्कोर 210 रन तक पहुंचा। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 3 विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल का ये पहला मैच था। दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन को चार ओवर में 21 रन देकर एक भी विकेट नहीं मिला। IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral