मोदी सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा दिया है। इस बार डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया। बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 31 फीसदी का प्रावधान था। केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा। 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपये तक के एरियर का लाभ मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर सालाना 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई (Inflation) की मार से बचाने के लिए उनकी सैलरी/पेंशन में यह कंपोनेंट जोड़ा गया है.