RCB vs KKR : दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में लगाया चौका-छक्का, दर्शकों की अटकी रही सांसे

RCB vs KKR : दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में लगाया चौका-छक्का, दर्शकों की अटकी रही सांसे स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। आखिरी ओवर तक गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत हुई। सीनियर प्लेयर दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में पहले छक्का, फिर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 

तीन ओवर में फंसा मैच

आखिरी 3 ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 24 रनों की जरूरत थी, लेकिन लगातार गिरते विकेट की वजह से आरसीबी दबाव में दिखी और केकेआर को वापसी का मौका मिला। 18वां ओवर में 7 रन बने लेकिन 2 विकेट गंवा दिए। 19वें ओवर में 10 रन बनाए। 20वां ओवर में 10 रन बनाए।  IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल हुए। आरसीबी ने सिर्फ 17 रनों के भीतर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली का पावरप्ले में ही विकेट गिर गया था।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस सीजन में यह पहली जीत है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली हार है। दोनों ही टीमों को इस वक्त 2-2 प्वाइंट हो गए हैं।  KKR ने बनाए थे सिर्फ 128 रन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और सिर्फ 128 रन बना पाई। कोलकाता का पहला विकेट चौथे ओवर में गिरा और उसके बाद ये सिलसिला चलता ही रहा।  KKR ने 67 रन के स्कोर पर अपनी आधी टीम गंवा दी थी।  आखिर में आंद्रे रसेल ने आकर 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके बाद कोलकाता 128 तक पहुंच पाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से वानिंदु हसारंगा ने 4 विकेट लिए, जबकि युवा बॉलर आकाशदीप ने 3 विकेट झटके।  PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई…

दिनेश कार्तिक रहे जीत के हीरो

दिनेश कार्तिक एक बार फिर आरसीबी के लिए फिनिशर साबित हुए हैं।  कार्तिक ने सिर्फ सात बॉल खेलीं और 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और एक चौका लगाया, जो मैच विनिंग शॉट थे। कार्तिक के ये 14 रन ही अंत में टीम के काम आए और जीत अपने नाम की।  IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral