दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे का हुआ जन्म, लोग मान रहे चमत्कार
दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे का हुआ जन्म, लोग मान रहे चमत्कार
भोपाल। रतलाम जिला अस्पताल में महिला ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के दो सिर और तीन हाथ हैं। जन्म के कुछ घंटों बाद ही नवजात की स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल में बच्चे को सीनियर डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जबकि प्रसूता फिलहाल रतलाम जिला अस्पताल में ही भर्ती है।
डॉक्टर ने बताया साइंस का चमत्कार
डॉक्टर्स ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चों को करोड़ों में एक केस मानते हुए इसे साइंस का चमत्कार कहा है। विज्ञान की भाषा में इस तरह की स्थिति को पोलीसेफली कंडीशन कहा जाता है।
क्लिक कर पढ़े- जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस…
सोनोग्राफी में दिखे थे जुड़वा बच्चे
बच्चे के पिता सोहेल खान ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान जब डॉक्टर्स ने बच्चे की स्थिति जांचने के लिए सोनोग्राफी कराई थी। इसमें जुड़वा बच्चे पैदा होने की बात कही थी, हालांकि तब पता नहीं था कि बच्चा ऐसा होगा।
जावरा के नीमचौक में ऑटो चलाने वाले सोहेल और उनकी पत्नी शाहीन का ये पहला बच्चा है। फिलहाल वे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान से दुआ कर रहे हैं कि बच्चा बच जाए।
एक ही धड़ से जुड़े हैं दो सिर
नवजात के एक ही धड़ से दो सिर जुड़े हुए हैं। उसके तीन हाथ हैं। दो हाथ सामान्य जगह पर हैं जबकि एक हाथ सिर के पास से निकला है।
क्लिक कर पढ़े- वायरल : कालेज में ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, मुख्यमंत्री ने बताया झूठ, ऑनलाइन ही होगी
जॉइंट ट्विंस
बच्चे की स्थिति को लेकर डॉक्टर ने बताया कि एक भ्रूण से एक बच्चा बनता है। वहीं, जब दो भ्रूण से अलग हो जाता है, तो ट्विंस पैदा होते हैं, जब पूरी तरह भ्रूण अलग नहीं हो पाता तो उसे जॉइंट ट्विंस कहते हैं।
बाल चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने कहा कि पैदा हुए बच्चे के 2 सिर, 3 हाथ और 2 पैर हैं। ये एक तरह की जटिल बीमारी है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और अभी खतरे से बाहर नहीं है। ऐसी स्थिति में बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। इस बच्चे का वजन 3 किलो 100 ग्राम है।
बता दें कि रतलाम में 2017 में भी इसी तरह का एक केस सामने आया था, जिसमें एक महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का दिल, लिंग,फेफड़ा सब एक था सिर्फ सिर दो थे। जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत गंभीर थी, जन्म के दो दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ : मनरेगा मजदूरी दर में 11 रुपए की बढ़ोतरी, नई दर इस तारीख से होगी प्रभावी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral