ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल रायपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में केप्सूल वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। घटना सिरगिट्टी थाने की है। घायल का नाम चुन्नू मिलर बताया जा रहा है। वह मूलत: बिहार के बक्सर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर हाइवे में ट्रेलर रायपुर की तरफ से मस्तूरी की ओर जा रही थी। सामने से कैप्सूल वाहन मस्तूरी से रायपुर की ओर जा रहा था। अभी दोनों वाहन सिलपहरी के पास पहुंचे थे। तभी दोनों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। तभी अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई।