पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के एकलौते बेटे का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के एकलौते बेटे का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस कोरिया। पूर्व मंत्री भैयालाल रजवाड़े को पुत्र शोक हुआ है। उनके एकलौते बेटे विजय राजवाड़े का निधन 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विजय रजवाड़े के निधन की खबर से पूरे कोरिया जिले में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सुयश हॉस्पिटल में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। बीते 2 दिनों से उनकी तबियत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय लीवर का ट्रांसप्लानटेशन ही अंतिम उपचार था, चिकित्सकों ने इस संबंध में गंभीर सलाह भी दी थी। लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। बता दें कि विजय राजवाड़े ज़िला पंचायत सदस्य भी थे। उनकी 3 बेटियां हैं। अजब-गजब : 2021 के मृत महिला को लगा दिया कोरोना टीका, खुलासे के बाद मचा हड़कंप “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral