जंगल में मां-बेटे और नातिन की हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी, एसपी मौके पर

जंगल में मां-बेटे और नातिन की हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी, एसपी मौके पर रायगढ़। ज़िले में ट्रिपल हत्याकांड की दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में मां-बेटे और नातिन की सिर कुचल कर मार डाला। वारदात की जानकारी मिलने के बाद धवईडांड गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अभिषेक मीणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत : कार पेड़ से टकराई, इंजीनियर, पत्नी, बेटी और सास की गई जान जानकारी के अनुसार, मृतकों में 60 वर्षीया दूहती बाई, 30 वर्षीय अमृतलाल और 15 वर्षीया किशोरी अमृता बाई शामिल हैं। घटनास्थल को देख कर पुलिस यह मान रही है कि तीनों जंगल में ही निवास कर रहे थे। क़यास है कि महुआ समेत वनोपज की वजह से जंगल में ही थे।  क्लिक कर पढ़े- कार सीखने आई युवती की लापरवाही, नियंत्रण खोने से एक की मौत, तीन गंभीर एसपी अभिषेक मीना ने मीडिया को बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में वे तक रिश्ते में मां बेटे और नातीन होने की जानकारी सामने आई है। गांव वालों से पूछताछ में सामने आया कि परिवार के लोग पिछले 1 महीने से जंगल में ही रह रहे थे। मृतकों के सिर व चेहरे पर पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि महुआ व अन्य वनोपज संग्रहण के लिए जंगल में रह रहे इस परिवार पर किसी ने रंजिश इस हत्याकांड को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए परिवार का गांव में किसी से विवाद या पुरानी रंजिश का पता लगाया जाएगा। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। इस हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझा लेने का दावा एसपी ने की है। सिस्टम की लापरवाही : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, समय रहते जागते तो नहीं जाती जान “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral