स्वास्थ्य संयोजकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री ने मांगों पर दिया आश्वासन

स्वास्थ्य संयोजकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री ने मांगों पर दिया आश्वासन रायपुर। स्वास्थ्य संयोजकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इसके बाद हड़ताल के 11वें दिन आंदोलन स्थागित करने की घोषणा की है। मुलाकात के दौरान पूरे 6 मांग पर सहमति बनी और कल से अपने कार्य को सुचारू रूप से संचालित करेंगे, जिससे प्रदेश के 5200 उपस्वास्थ्य केंद्र पुनः स्वास्थ्य सेवा संचालित हो जाएगी। स्वास्थ्य संयोजक संघ के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों को लेकर ठोस आश्वासन दिया है। इस वजह से सर्वसम्मति से 11वें दिन हड़ताल स्थगन किया गया। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का मुख्यमंत्री से मध्यस्थता के लिये आभार जताया गया इस भेंट में सँयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन जी का भी सहयोग रहा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता प्रदेश सचिव प्रवीण दीदवांस प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल महिला प्रकोष्ठ सरोज बाघमार प्रदेश महामंत्री आर के अवस्थी उस्पथित रहे।

भूपेश है तो भरोसा है

प्रदेश के 15 हजार स्वास्थ्य संयोजकों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के पश्चात भूपेश है तो भरोसा है कहकर खुशी खुशी अपने हड़ताल के स्थगित किया और जल्द मांग पूरा होने की उम्मीद में है। बहुत जल्द स्वास्थ्य सयोंजक के 15 हजार कर्मचारी के साथ अपने परिवार को लेकर आएंगे और 1 लाख लोगों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य समारोह कर वेतन विसंगति पर घोषणा की बहुत उम्मीद स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ छग ने जताई है। हाथों में गंगाजल लेकर स्वास्थ्य संयोजकों ने लिया शपथ, हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे बता दें कि स्वास्थ्य संयोजकों का एक दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा था। इस मुलाकात में संयोजकों की 6 सूत्रीय मांगों में से अधिकांश पर सहमति बन गई है। इसी के साथ ही सभी संयोजक कल से अपने कार्यों में वापस लौट जाएंगे। वेतनमान में वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ापारा धरना स्थल पर स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल पर थे। क्लिक कर पढ़े- स्वास्थ्य संयोजकों ने पीपीई किट पहनकर मांगी भीक्षा, दोहरी नीति पर सरकार को दी चेतावनी, जेल भरो आंदोलन करेंगे “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral