Realme C31 भारत में लॉन्च, इस तारीख से होगी सेल, जानिए कीमत और फीचर नई दिल्ली। रियलमी ने आज C सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme C31 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो वेरिएंट- 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी में आता है। फोन के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, रियलमी C31 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 9,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन में 5000mAh बैटरी और शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 9 5G SE भारत में लॉन्च, जानें कैसा है फीचर डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन की सेल 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे आप कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे। रियलमी C31 के फीचर और स्पेसिफिकेशन फोन में कंपनी 720x16000 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 88.7 पर्सेंट के स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। कंपनी रियलमी का यह लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन 4जीबी तक की रैम और 64जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में 12nm Unisoc T612 चिपसेट ऑफर कर रही है। कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक मोनोक्रोम सेंसर लगा है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। Realme C31 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है। फोन का वजन 197 ग्राम है।