छत्तीसगढ़ : कांग्रेस पार्षद ने जहर खाकर की खुदकुशी, अस्पताल में तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस पार्षद ने जहर खाकर की खुदकुशी, अस्पताल में तोड़ा दम रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर सेवन की जानकारी होने के बाद उन्हें एक निजली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार दोपहर पार्षद की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नं. 28 की तेज तर्रार पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। संजना के भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।