LSG vs CSK : लखनऊ की धमाकेदार पहली जीत, 210 रन का लक्ष्य किया हासिल, चेन्नई ने की ये गलती
LSG vs CSK : लखनऊ की धमाकेदार पहली जीत, 210 रन का लक्ष्य किया हासिल, चेन्नई ने की ये गलती
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है। आखिरी 2 ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 31 रन की जरूरत थी, लेकिन 19वें ओवर में शिवम दुबे ने 25 रन खर्च की, और यहीं से मैच लखनऊ की झोली में चला गया। लखनऊ के लिए इविन लुईस के अलावा युवा आयुष बदोनी ने 9 गेंद में 19 रन बनाए।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का पहाड़-सा स्कोर बनाया। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने ये भी बौना साबित हुआ।
IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
आखिरी के ओवर्स में लखनऊ ने जो धमाल मचाया, उसकी मदद से टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स की यह पहली जीत है, जो यादगार साबित हुई है। लखनऊ की टीम ने 19.3 ओवर में 211 का लक्ष्य हासिल कर लिया।
दो ओवर में बदल गया पूरा मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी। जब चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के बॉल थमा दी। लेकिन उनकी पहली बॉल पर ही आयुष बदोनी ने छक्का जड़ दिया, जिसके बाद मैच पूरी तरह से फंस गया था। ऐसे वक्त में 22 साल के आयुष बदोनी ने लखनऊ की किस्मत को पलटा।
PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई…
19वां ओवर डालने आए शिवम दुबे की गलती चेन्नई को भारी पड़ी। शिवम दुबे के ओर में कुल 25 रन आए, जिसके बाद चेन्नई की वापसी मुश्किल हो गई। आखिरी ओवर में लखनऊ को सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी. जिसे पाने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुई।
लखनऊ सुपर जायंट्स को एक ज़बरदस्त शुरुआत मिली थी। क्विंटन डि कॉक ने 61 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ 40 रन बनाए। लेकिन आखिर में सिर्फ 23 बॉल में 55 रन बनाकर इविन लुईस ने चेन्नई सुपर किंग्स से मैच ही छीन लिया।
RCB vs KKR : दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में लगाया चौका-छक्का, दर्शकों की अटकी रही सांसे
चेन्नई सुपर किंग्स ने की रनों की बरसात
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने उतरे रॉबिन उथप्पा ने तूफानी पारी खेली। उथप्पा ने सिर्फ 25 बॉल में ही फिफ्टी जमाई और टीम को मजबूती दी। ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में फिर फेल हुए और एक ही रन बना पाए। इस सीजन में पहली बार खेल रहे मोईन अली ने 35 रनों की पारी खेली।
चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने भी 49 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 6 बॉल में 16 रन बनाए और टीम के स्कोर को 210 रन तक पहुंचाने में मदद की। इतने बड़े स्कोर के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स जीत नहीं पाई और आईपीएल 2022 में उसकी लगातार दूसरी हार हुई।
IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral