छत्तीसगढ़ : ओपन स्कूल की 12वीं की परीक्षा आज से, 10वीं की इस दिन से होगी
छत्तीसगढ़ : ओपन स्कूल की 12वीं की परीक्षा आज से, 10वीं की इस दिन से होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 12वीं मुख्य और अवसर परीक्षा-2022 आज से है, जो 2 मई तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक होगी। परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे है। 12वीं की परीक्षा में इस बार 73,035 और 10वीं की परीक्षा में 42,154 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं जवाहर नवोदय स्कूलों में होने जा रही प्रवेश परीक्षा की तारीख से टकरा रही है। नौ और 30 अप्रैल को जवाहर नवोदय की भी परीक्षा होनी है। जिन केंद्रों पर जवाहर नवोदय की परीक्षा होनी है, वहीं ओपन बोर्ड की भी परीक्षा तय है। ऐसे में दो-दो परीक्षाएं एक साथ होने से मुश्किल बढ़ गई है।
प्रायोगिक परीक्षाएं 2 मई तक
राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा केंद्राध्यक्ष दो मई तक अनिवार्यत: अपनी सुविधा अनुसार संपन्ना करा सकेंगे। प्रायोगिक परीक्षा की सूचना सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से दी जाएगी। हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षा एवं हाईस्कूल सैद्धांतिक परीक्षा के दिन हायर सेकेंडरी प्रायोगिक परीक्षा ली जा सकती है। छात्र प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral