कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर हुए महंगे, नई तत्काल प्रभाव से लागू नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख एक अप्रैल को रसोई गैस के दामों की समीक्षा की गई। इस महीने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 KG) के दाम 250 रुपए महंगे हुए हैं। अब कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 2253 रुपए में मिलेगा। ये दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर भी अच्छी खबर यह है कि आज दाम में कोई बदवाल नहीं किया गया है। वहीं जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2% बढ़ा गई है। अब ये दाम 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे पहले गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। पिछले 10 दिनों में नौ दिन ये दोनों उत्पाद महंगे हुए हैं। इस दौरान पेट्रोल में कुल 6.40 रुपये और डीजल में 5.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 106 रुपए से ज्यादा है। महाराष्ट्र और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां डीजल की कीमत अब सौ रुपये को पार कर गई है। पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से गुरुवार को भी संसद के बाहर और भीतर सरकार पर हमला किया गया। रिलायंस जियो का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 30 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा मिलेगा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral